{"_id":"69dd5d773e849c39ea042441","slug":"fire-brigade-personnel-on-strike-for-three-more-days-roadways-drivers-home-guards-handling-the-department-rohtak-news-c-17-roh1020-839294-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीन दिन और हड़ताल पर दमकल कर्मचारी रोडवेज चालक, होमगार्ड संभाल रहे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीन दिन और हड़ताल पर दमकल कर्मचारी रोडवेज चालक, होमगार्ड संभाल रहे विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल और उग्र हो गई है। मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर सोमवार को छठे दिन कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने प्रशासन के रुख से नाराज होकर हड़ताल को और 3 दिन के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सोनू हुड्डा ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी जायज मांगों को नहीं मानते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अब और 3 दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे और आगजनी की घटनाओं में दमकल गाड़ियां लेकर अग्निशमन कर्मी नहीं जाएंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि रिस्क लेकर काम करते हैं लेकिन उन्हें नियमित करने और समान काम-समान वेतन जैसे मुद्दे पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। उधर, दमकल कर्मियों के हड़ताल के फैसले से शहर और ग्रामीण इलाकों में आग की घटनाओं के दौरान राहत कार्य ठप है। रोडवेज चालक व होमगार्ड राहत व बचाव कार्य कर रहे हैं।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मबीर सिवाच ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में हुई आगजनी में राहत कार्य के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी देना कर्मचारियों की मुख्य मांग है।
सभी अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करना, फायर ऑपरेटरों को समान काम-समान वेतन का लाभ देना, जान जोखिम में डालने वाले कर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने, बीमा देना व विभागीय पदोन्नति नीति में सुधार करना शामिल है।
इस दौरान निगम निगम कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान संजय बिड़लान, राकेश चावरिया, कृष्ण, गोपाल, प्रवीन, अजय, बलराज, सतवीर, जयवीर, बलविंदर, रोहतास, नरेंद्र व राजेश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos