फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four-day evaluation of students' outdoor scene work begins at SUPVA.

Rohtak News: सुपवा में छात्रों के आउटडोर सीन वर्क का चार दिवसीय मूल्यांकन शुरू

Wed, 19 Aug 2026 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Aug 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Four-day evaluation of students' outdoor scene work begins at SUPVA.
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में छात्रों के आउटडोर सीन वर्क का चार दिवसीय ज्यूरी मूल्यांकन सत्र शुरू हुआ है। फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी (एफटीवी) के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के छात्रों के कार्य को फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ परख रहे हैं। यह सत्र 21 अगस्त तक जारी रहेगा। एफटीवी के एफसी महेश टीपी ने बताया कि फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ छात्रों की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इनमें सिनेमेटोग्राफी, निर्देशन, साउंड डिजाइन, संपादन और अभिनय के बाहरी विशेषज्ञ शामिल हैं। आंतरिक ज्यूरी में भी विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ मौजूद हैं। ज्यूरी सदस्य बाहरी स्थानों पर शूट दृश्यों, कैमरा फ्रेमिंग, लाइटिंग, पेसिंग, सिंक साउंड और अभिनय क्षमता का विश्लेषण करेंगे। वे छात्रों को फिल्म जगत के वर्तमान मानकों और व्यावहारिक चुनौतियों पर मार्गदर्शन भी देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed