फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Her mother said, "My daughter came here as a bride three years ago; now, we are taking her mortal remains back to her maternal home."

Rohtak News: मां बोलीं-तीन साल पहले दुल्हन बनकर आई थी बेटी, अब माटी लेकर जा रहे मायके

Wed, 19 Aug 2026 04:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
Her mother said, "My daughter came here as a bride three years ago; now, we are taking her mortal remains back to her maternal home."
03-सिविल लाइन थाने के बाहर कुसुम के पिता राजकुमार मां कमला चाची मीना व अन्य। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दुर्गा कॉलोनी में विवाहिता कुसुम (27) की मौत के मामले में मंगलवार सुबह मायका पक्ष ने पति छविकांत, ननद कीर्ति, सास सुशीला समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल लाइन थाने के बाहर प्रदर्शन किया। मां कमला देवी बिलखते हुए बोलीं-तीन साल पहले बेटी दुल्हन बनकर रोहतक आई थीं, अब उसकी माटी लेकर मायके जा रहे हैं।
पुलिस ने शाम को आरोपी पति छविकांत को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। कुसुम के पिता राजकुमार, मां कमला देवी, भाई अजय ने बेटी की दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े थे।
विज्ञापन

करीब 24 घंटे बाद डीएसपी दलीप सिंह के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे मायका पक्ष पीजीआई से कुसुम का शव लेकर जींद के हकीकत नगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कुसुम के मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह से मुलाकात कर पति छविकांत, सास सुशीला समेत चारों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर परिवार के लोग डीएसपी दलीप सिंह से मिले।
डीएसपी ने परिजनों को बताया कि पुलिस मामले के तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले में गहन पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मायका पक्ष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा रहा। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए। बता दें कि दिसंबर 2023 में जींद निवासी कुसुम की शादी रोहतक के दुर्गा कॉलोनी निवासी छविकांत से हुई थी।
मां बोलीं-दो दिन पहले हाथ जोड़कर बेटी को लाया था आरोपी
कुसुम की मां कमला देवी ने बिलखते हुए कहा कि ससुरालियों से विवाद के चलते नौ माह तक बेटी मायके में रही थीं। आरोपी दामाद छविकांत व उसकी मां सुशीला सहित कई रिश्तेदार 15 अगस्त को हाथ जोड़कर कुसुम को जींद से रोहतक लाए थे। आरोप लगाया कि बेटी को दहेज के लिए मार डाला। हमें न्याय चाहिए।
ससुराल पक्ष ने रोहतक में अंतिम संस्कार की लगाई गुहार
मंगलवार को सिविल लाइन थाने में ससुराल पक्ष और आरोपी परिवार के रिश्तेदार भी पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर मायका पक्ष से कुसुम का अंतिम संस्कार रोहतक में ही करने की गुहार लगाई। हालांकि, कुसुम के पिता राजकुमार ने साफ इन्कार कर दिया। पिता ने कहा कि जिन लोगों की वजह से उनकी बेटी आज उनके बीच नहीं हैं, उन्हें वह बेटी का शव नहीं सौंपना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कुसुम का शव सोमवार को घर में फंदे से लटका मिला था, उस समय पति और अन्य पुरुष सदस्य नहीं थे बल्कि केवल महिलाएं थीं। अब पुरुष कहां से आ गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, तीन आरोपियों की भूमिका की जांच जारी
सिविल लाइन थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पति छविकांत को गिरफ्तार कर लिया है। सांस सुशीला, ननद कीर्ति व आरोपी की नानी की भूमिका की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई है। फिलहाल, शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

03-सिविल लाइन थाने के बाहर कुसुम के पिता राजकुमार मां कमला चाची मीना व अन्य। संवाद

03-सिविल लाइन थाने के बाहर कुसुम के पिता राजकुमार मां कमला चाची मीना व अन्य। संवाद

03-सिविल लाइन थाने के बाहर कुसुम के पिता राजकुमार मां कमला चाची मीना व अन्य। संवाद

03-सिविल लाइन थाने के बाहर कुसुम के पिता राजकुमार मां कमला चाची मीना व अन्य। संवाद

03-सिविल लाइन थाने के बाहर कुसुम के पिता राजकुमार मां कमला चाची मीना व अन्य। संवाद

03-सिविल लाइन थाने के बाहर कुसुम के पिता राजकुमार मां कमला चाची मीना व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed