फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Induction program for new MDU undergraduate students begins today.

Rohtak News: एमडीयू के नए यूजी विद्यार्थियाें का दीक्षारंभ आज से

Mon, 24 Aug 2026 08:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Induction program for new MDU undergraduate students begins today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में नव प्रवेशित स्नातक (यूजी) विद्यार्थियों के लिए रविवार से दीक्षारंभ इंडक्शन प्रोग्राम शुरू होगा। टैगोर सभागार में सुबह 9 बजे से होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मोटिवेशनल सत्रों के माध्यम से उच्च शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और कॅरिअर निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा।


डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने बताया कि इसमें प्रतिष्ठित वैज्ञानिक एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के पर्यावरण विभाग के प्रोफेसर डॉ. पीके जोशी और भारतीय वायु सेना की सेवानिवृत्त विंग कमांडर गीतांजलि सिंह मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां करेंगे।
विज्ञापन




प्रो. सपना गर्ग ने बताया कि नव प्रवेशित विद्यार्थियों को 25 अगस्त को सुबह 9 से 9:30 बजे तक टैगोर सभागार में पहुंचना होगा। दोपहर के सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed