फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Launch of digital X-ray facility at the college

Rohtak News: कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे सुविधा का शुभारंभ

Tue, 18 Aug 2026 08:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 18 Aug 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Launch of digital X-ray facility at the college
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक महाविद्यालय में महर्षि चरक जयंती श्रद्धा के साथ मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान में डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ भी किया गया। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान के प्रशासक आशीष वशिष्ठ मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि चरक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। संहिता विभाग के प्रोफेसरों संजय अत्रि, महेश, प्रियंका और नेहा शर्मा ने विद्यार्थियों को महर्षि चरक के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशासक आशीष वशिष्ठ और प्राचार्य वारिज पांडे ने अस्पताल परिसर में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। वशिष्ठ ने कहा कि महर्षि चरक ने चिकित्सा को केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सर्वोच्च धर्म और परोपकार का माध्यम माना। चरक जयंती के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, श्लोक उच्चारण और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। इन प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों और संकाय सदस्यों ने सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed