फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anti-ragging message: Seniors to become mentors for juniors.

Rohtak News: एंटी रैगिंग का संदेश, सीनियर बनेंगे जूनियर के मार्गदर्शक

Tue, 18 Aug 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 18 Aug 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Anti-ragging message: Seniors to become mentors for juniors.
20-दृश्य कला विभाग में सीनियर व जूनियर विद्या​र्थियों के साथ मौजूद विभागाध्यक्ष प्रो. संजय। संव
रोहतक। एंटी रैगिंग अभियान के तहत विद्यार्थियों ने एमडीयू के दृश्य कला विभाग में अनूठे लाइव इंस्टॉलेशन आर्टवर्क के माध्यम से मंगलवार को सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच सहयोग, सम्मान और सकारात्मक संबंधों का संदेश दिया। इंस्टॉलेशन में बरगद के पेड़ को प्रमुखता दी गई है जो ज्ञान, स्थिरता और मार्गदर्शन का प्रतीक है। इसे गौतम बुद्ध के बोधि वृक्ष से भी जोड़ा गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने बताया कि आर्टवर्क में विद्यार्थियों ने आम और अन्य फलों के आकार की कलाकृतियां बनाकर उन्हें पेड़ का हिस्सा बनाया। इसके जरिए यह संदेश दिया गया कि जिस तरह पौधों और फलों की देखभाल से उनका विकास होता है। उसी तरह सीनियर विद्यार्थी अपने अनुभव और सलाह से जूनियर्स को आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से नए विद्यार्थियों के स्वागत और सुरक्षित माहौल का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed