फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manish Murder Case: Brother conspired with a friend to have his sister killed over a property dispute

Rohtak News: मनीष हत्याकांड- संपत्ति विवाद में भाई ने दोस्त के साथ मिलकर करवाई बहन की हत्या

Mon, 10 Aug 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Manish Murder Case: Brother conspired with a friend to have his sister killed over a property dispute
देवेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

शिमला। करोड़ों की संपत्ति को लेकर भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या की वजह बना। पुलिस ने इस मामले में मनीषा के भाई हरियाणा के रोहतक निवासी हिमांक, पार्टनर गोविंद, दोनों शूटरों सुनारिया खुर्द, रोहतक निवासी दीपक और गांव दुजाना, झज्जर हरियाणा निवासी आशीष अहलावत के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शिमला और हरियाणा स्थित संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हिमांक ने अपने पार्टनर गोविंद को करीब 86 लाख रुपये में रोहतक के बाबरा मोहल्ला माता दा दरवाजा चौक पर एक 150 गज की प्रॉपर्टी बेची थी। इसको लेकर भी मनीषा ने स्थानीय अदालत में दीवानी मुकदमा किया था।
विज्ञापन

मनीषा का आरोप था कि यह रजिस्ट्री गलत तरीके से की गई है और हिमांक ने इसकी वसीयत भी अपने नाम फर्जी तरीके से करवाई है। यह भी एक वजह थी कि भाई-बहन के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में गोविंद की एंट्री हुई। इसके बाद अचानक एक जून को हिमांक के ऊपर भी जानलेवा हमला हो गया। गोविंद ने अपने बयान में बताया है कि उसे मनीषा ने कहा था कि अगर उसने खरीदी गई संपत्ति पर कदम भी रखा तो उसे इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे। लंबे समय से चल रहे इसी संपत्ति विवाद से तंग आकर हिमांक और गोविंद ने मनीषा की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन





वारदात के समय दोनों आरोपी शूटरों ने मुंह पर मास्क पहना था। इस वजह से उनकी पहचान करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। आरोपियों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल शिमला आने के लिए किया। उस पर एचपी सीरीज की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी जिससे उन तक पहुंचा न जा सके। इसके बावजूद शिमला पुलिस ने तकनीकी पहलुओं और गहन जांच के आधार पर 39 घंटे के भीतर दोनों शूटरों को हरियाणा में लाडोत स्थित गोविंद के फार्महाउस से गिरफ्तार किया।




होटल में ठहरे, मनीष नाम से करवाई थी फर्जी एंट्री
सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या से पहले दोनों आरोपी शूटर शनान में ही एक होटल में ठहरे थे। इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने फर्जी नाम मनीष से होटल के रजिस्ट्रर पर एंट्री भी करवाई थी। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मनीषा हत्याकांड संपत्ति विवाद ही हत्या की वजह रहा है। पुलिस ने मनीषा के भाई हिमांक, पार्टरन गोविंद समेत दोनों शूटरों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed