{"_id":"69e51f295e10fee512020524","slug":"motor-mechanics-blood-soaked-body-found-in-garage-father-alleges-murder-rohtak-news-c-17-roh1019-842400-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गैराज में मोटर मैकेनिक का खून से लथपथ मिला शव, पिता बोले-हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गैराज में मोटर मैकेनिक का खून से लथपथ मिला शव, पिता बोले-हत्या
विज्ञापन
06 : पीजीआई के डेड हाउस में शव देने से पहले परिजनों के हस्ताक्षर कराती पुलिस। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। रैनकपुरा स्थित मोटर गैराज में यूपी के गाजियाबाद जिले के पिलखुआ थाने के अंतर्गत गांव मुकिमपुर निवासी मैकेनिक यशपाल सैनी(35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह नौ बजे खून से लथपथ हालत में उनका शव मिला। रोहतक पहुंचे पिता ओमबीर सैनी को आशंका है कि उनके बेटे की हत्या की गई है जबकि पुलिस हार्ट अटैक मानकर जांच कर रही है।
ओमबीर सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। इनमें तीन लड़के व दो लड़कियां हैं। चौथे नंबर का बेटा यशपाल सैनी रोहतक स्थित एनसीआर मोटर गैराज में मैकेनिक के तौर पर तीन माह से काम करता था। रात में यहीं पर सोता था। शनिवार शाम को खाना खाकर यशपाल सैनी गैराज में चारपाई पर सो गया।
रविवार सुबह जब गैराज में दूसरे साथी आए तो उसका शव चारपाई से नीचे मुंह के बल गिरा मिला। पिता का आरोप है कि चेहरे पर चोट व नील के निशान हैं। मुंह व नाक से काफी मात्रा में खून निकला हुआ था। ऐसा लग रहा है कि किसी ने उनके बेटे की पीट-पीट कर हत्या की है।
बॉक्स
मालिक बोला-कई माह से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे
सिटी पुलिस के जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि शव की अच्छी तरह से जांच पड़ताल की है। गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। लैब में फुटेज की जांच पड़ताल की जाएगी। गैराज मालिक अनिल श्योराण का कहना है कि छह माह से कैमरे खराब पड़े हैं। मैकेनिक से कैमरे ठीक कराने के लिए कहा था लेकिन ठीक नहीं हो सके हैं।
बाक्स
पिता बोले- मुंह पर पड़े हुए थे नील
यशपाल सैनी के पिता ओमबीर सैनी का कहना है कि उनको पूरी आशंका है कि यशपाल की हत्या की गई है। क्योंकि मुंह पर नील पड़े हुए थे। काफी खून बह चुका था। वहीं जांच अधिकारी सतबीर का कहना है कि अभी हर्ट अटैक लग रहा है। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुख्ता तौर पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रात को पत्नी से हुई थी बात, तनाव में लग रहा था यशपाल
परिजनों ने बताया कि 17 मार्च को यशपाल गांव मकीमपुर अपनी सालगिरह पर आया था। उस समय तनाव में लग रहा था। पूछने पर गैराज की टेंशन कहकर टाल दिया। 19 मार्च को सालगिरह के कार्यक्रम के बाद 21 मार्च को वापस रोहतक आ गया। 18 अप्रैल की रात करीब नौ बजे यशपाल की पत्नी से फोन पर बात हुई। उस समय भी वह तनाव में लग रहा था।
वर्जन
गैराज में मैकेनिक की मौत हत्या है या हार्ट अटैक, इसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व डीवीआर की जांच रिपोर्ट के बाद निर्णय लेगी। -इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना सिटी
Trending Videos