सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No complaints in the consumer forum meeting, officials are clearing files

Rohtak News: उपभोक्ता फोरम की बैठक में शिकायतें नहीं, फाइलें निपटा रहे अधिकारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
No complaints in the consumer forum meeting, officials are clearing files
21 रोहतक के राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण सर्कल फोरम की बैठक के
विज्ञापन
रोहित राठौर
Trending Videos


रोहतक। बिजली निगम कार्यालय में अधिकारी उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक में शिकायतें नहीं बल्कि फाइलें निपटा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली अदालत व उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक में केवल हस्ताक्षर कर खानापूर्ति की जा रही है। अगर कोई उपभोक्ता कार्यालय में पहुंचकर शिकायत करता है तो एक-दूसरे अधिकारी के पास पहुंचने पर आश्वासन मिल रहा है।
बिजली निगम की ओर से प्रत्येक मंगलवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण सर्कल फोरम व बिजली अदालत बैठक का आयोजन किया जा रहा है। दिसंबर के बाद से राजीव गांधी विद्युत भवन के सर्कल कार्यालय में शिकायत न के बराबर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर एक-दो शिकायत आई भी हैं तो संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने मंगलवार को सुबह 11 से डेढ़ घंटे सर्कल कार्यालय में लाइव कवरेज की। सुबह 11:26 बजे तक सर्कल कार्यालय में फोरम की बैठक और शिकायतों के लिए कमेटी के अधिकारी ही नहीं थे। संवाद
-----------
गिनी-चुनी शिकायतों के लिए चक्कर लगाने को मजबूर
टीम ने सुबह 11:26 बजे से पूर्व सर्कल कार्यालय (तृतीय तल) में कर्मचारियों से पूछा कि फोरम की बैठक नहीं है क्या? जवाब मिला-अधीक्षक अभियंता कहीं गए हुए हैं। शिकायत कार्यकारी अभियंता (द्वितीय तल) सीमा नारा सुनेंगी। इसके तुरंत बाद उपभोक्ता की तरह ही नीचे कार्यालय (द्वितीय तल) में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक ऊपर (तृतीय तल) में होती है। फिर ऊपर गए और इंतजार किया तो करीब 11:26 पुन: फोरम की बैठक के चेयरमैन और अन्य अधिकारी पहुंचे। उनके आते ही 11:30 बजे गेट पर खड़े कर्मचारियों ने मीटिंग का हवाला दे दिया।
------
उपभोक्ता रमेश की शिकायत पर लगाने चक्कर
सुबह करीब 11:37 बजे एक व्यक्ति अधिकारी से मिलने पहुंचे लेकिन इस दौरान गेट खड़े कर्मचारियों ने कहा कि साहब मीटिंग में जरूरी काम कर रहे हैं। टीम के बातचीत करने पर व्यक्ति ने अपनी पहचान नहीं बताई। काफी देर बाद 12:04 बजे उपभोक्ता रमेश की ओर से खंभे की शिकायत पहुंची लेकिन उस दौरान भी कार्यालय में समाधान नहीं हुआ। नीचे कार्यालय अभियंता सीमा नारा के मिलने की जानकारी दी। कार्यालय अभियंता ने उपभोक्ता की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस एक शिकायत के बाद फोरम की बैठक में एक बजे तक सर्कल व कार्यकारी अभियंता कार्यालय में शिकायतें नहीं आईं।
--------
वर्जन
उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्रमुखता से हल किया जा रहा है। सर्दियों के दिनों में शिकायत न के बराबर पहुंच रहे हैं। इसका कारण बिजली की सुचारु सुविधा और बिजली निगम की सुविधाएं हैं। किसी सदस्य की अनुपस्थिति में कमेटी के अन्य सदस्य सर्कल फोरम की बैठक में समाधान करते हैं। - बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed