{"_id":"69a9f2723c316ac6240e24ad","slug":"people-will-get-uninterrupted-electricity-during-summer-the-corporation-has-completed-improvement-works-worth-rs-157-crore-rohtak-news-c-17-roh1020-819368-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लोगों को गर्मी मिलेगी निर्बाध बिजली, निगम ने 157 करोड़ के सुधार कार्य किए पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लोगों को गर्मी मिलेगी निर्बाध बिजली, निगम ने 157 करोड़ के सुधार कार्य किए पूरे
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित राठौर
रोहतक। रोहतक वासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम ने आरडीएसएस (पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना) का कार्य पूरा कर लिया है। योजना के तहत बिजली निगम ने शहर में 105 फीडरों पर 700 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए हैं। अन्य कार्यों को पूरा कर निगम ने उम्मीद जताई है कि शहरवासियों व ग्रामीण क्षेत्र में इन गर्मियों बिना किसी परेशानी के बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
बिजली निगम ने जिले में उपकरण सुधार के लिए आरडीएसएस के तहत वर्ष 2023-2024 में कार्य शुरू किया था। बिजली निगम ने शहरी क्षेत्र के सिटी डिवीजन, कलानौर-महम व रोहतक क्षेत्र के सब अर्बन-1 डिवीजन व भालौठ-जसिया व सांपला क्षेत्र के सब अर्बन-2 डिवीजन में करीब 157 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य करवाया है।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता बिजेंद्र नरवाल ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पुराने/घिसे-पिटे कंडक्टर को उच्च क्षमता वाले कंडक्टर में बदलने, लोड कम करने के लिए फीडरों को बांटने व चोरी की आशंका वाले क्षेत्रों में एलटी केबलिंग में बख्तरबंद केबल लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि सिटी डिविजन के 58 फीडरों पर 11 मीटर के 310 नए खंभे लगाकर 63.51 किलोमीटर में 100 एसक्यूएमएम नए कंडक्टर व 18.1 किलोमीटर में हाई टेंशन केबल लगाने का कार्य किया है जबकि सब अर्बन-2 के 11 फीडरों पर 11 मीटर के 1200 नए खंभे लगाकर 82.5 किलोमीटर में 80 एसक्यूएमएम नए कंडक्टर, 86.98 किलोमीटर में 100 एसक्यूएमएम नए कंडक्टर व 5.5 किलोमीटर में एचटी केबल लगाई गई है। संवाद
-- -- -- --
लोड कम करने के लिए बांटे गए फीडर
मंडल : फीडर : 11 मीटर खंभे : कंडक्टर किमी. : केबल किमी. : 11केवी वीसीबी
सिटी डिविजन : 0 : 0 : 0 : 0 : 0
सब अर्बन-1 : 10 : 1864 : 157.9 : 20.1 : 10
सब अर्बन-2 : 15 : 1312 : 70.6 : 23.5 : 14
-- -- -- --
चोरी की आशंका वाले क्षेत्रों में एलटी केबलिंग में लगाई गई बख्तरबंद केबल
मंडल : फीडर : 11 मीटर खंभे : 09 मीटर खंभे : केबल 1सीx50 किमी. : केबल 1सीx120
सिटी डिविजन : 81 : 9 : 4308 : 32.51 : 1571
सब अर्बन-1 : 28 : 60 : 5423 : 236 : 148.5
सब अर्बन-2 : 17 : 03 : 2523 : 251.98 : 140.5
-- -- -- --
वर्जन
नागरिकों को सुचारु बिजली सुविधा प्रदान करने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। विभाग से प्रस्तावित आरडीएसएस कार्य को निगम की ओर से लगभग पूरा कर लिया गया है। जहां कमियां हैं, उन्हें भी जल्द सुधारा जा रहा है।
- बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
Trending Videos