{"_id":"69a9ef6d35ce9e3a5a03f04f","slug":"this-summer-the-new-booster-will-quench-the-thirst-of-the-colonies-of-rainakpura-area-rohtak-news-c-17-roh1020-819491-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रैनकपुरा क्षेत्र की कॉलोनियों में इस गर्मी नए बूस्टर से बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रैनकपुरा क्षेत्र की कॉलोनियों में इस गर्मी नए बूस्टर से बुझेगी प्यास
विज्ञापन
13-रोहतक के रैनकपुरा में नए पेयजल बूस्टर का फिनिशिंग कार्य करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। रैनकपुरा क्षेत्र की छह कॉलोनियों में वर्ष 2007 से बनी पेयजल समस्या इस गर्मी के सीजन में दूर होने वाली है। नए पेयजल बूस्टर से अप्रैल में सप्लाई शुरू करने की विभाग ने तैयारी की है। हालांकि, विभाग ने मार्च से पहले पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी लेकिन बिजली कनेक्शन प्रक्रिया में देरी होना कारण बताया है।
पुराने शहर के रैनकपुरा क्षेत्रवासी लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें खोखराकोट, कबीर कॉलोनी व रैनकपुरा के लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छह हजार से अधिक लोगों को औसतन छह से 10 पेयजल टैंकर रोजाना मंगाने पड़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों की ओर से बार-बार मांग व प्रदर्शन के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर 2025 में बूस्टर निर्माण की तैयारी शुरू की थी जिसके बाद विभाग की ओर से पेयजल बूस्टर का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेयजल बूस्टर में 16 लाख लीटर क्षमता के लिए 120-120 एचपी की दो मोटरें लगाई गई हैं। करीब 1.11 करोड़ की लागत से बने बूस्टर से रैनकपुरा, खोखराकोट, कबीर कॉलोनी, बालकनाथ कॉलोनी, तेज कॉलोनी व फौजी कॉलोनी में पेयजल संकट से राहत मिलेगी। कर्मचारियों व लेबर की ओर से बूस्टर पर फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है।
-- -- -- --
वर्जन
पेयजल बूस्टर में मोटरें लगाई जा चुकी हैं। नई पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है। बूस्टर के लिए बिजली कनेक्शन मांगा गया है। इसके बाद सभी कनेक्शन पूरा कर पेयजल सप्लाई शुरू की जाएगी। - संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
-- -- -- --
जिला प्रशासन से सुचारु पेयजल व्यवस्था के लिए हम लगातार मांग करते रहे हैं। जरूरत पड़ने पर कई बार धरने-प्रदर्शन और रोड जाम किए। अब उम्मीद है कि इस गर्मी में पेयजल संकट दूर होगा। - राजेश गुलिया, जजपा, हलका प्रधान, रोहतक
Trending Videos