{"_id":"6a345d4092d6c023dc0ac0d4","slug":"piles-of-filth-at-the-vegetable-market-commission-agents-say-no-facilities-provided-despite-tax-collection-rohtak-news-c-17-roh1020-874629-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर, आढ़ती बोले-टैक्स लेने के बाद भी सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर, आढ़ती बोले-टैक्स लेने के बाद भी सुविधाएं नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
मंडी आढ़ती चेयरमैन को गंदगी दिखाते हुए
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। कस्बे की एकमात्र सब्जी मंडी के हालात बदतर हैं। यहां पर सब्जियां लेने वाले लोगों को बदबू के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आढ़तियों का कहना है कि वह मार्केट कमेटी के टैक्स के रूप में रकम देते हैं लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है।
मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों किसान सब्जी बेचने के लिए आते हैं। जब भी मार्केट कमेटी के अधिकारियों के आगे समस्या रखी जाती है तो केवल आश्वासन दे देते हैं। वीरवार को सब्जी मंडी आढ़ती इकट्ठे हुए और मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक और वायस चेयरमैन बंसी लाल मकड़ से मिले।
उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी की ओर से सफाई का ठेका दिया हुआ है लेकिन सफाई नहीं की जाती। मंडी में कीचड़ भरा हुआ है और कचरे के ढेर लगे हैं। बारिश आते ही पानी भी जमा हो जाता और गंदा पानी हर तरफ फैल जाता है।
विज्ञापन
मंडी प्रधान संदीप माकड़ ने कहा कि आढ़ती के अलावा किसान और खरीदार भी परेशान हैं। मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मंडी में सफाई व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सरकार को शिकायत दी जाएगी।