सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students were administered the pledge to stay free from substance abuse.

Rohtak News: विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Students were administered the pledge to stay free from substance abuse.
सत जींदा कल्याणा काॅलेज में नशा मु​क्ति की शपथ लेते छात्र। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कलानौर। सत जींदा कल्याणा काॅलेज, कलानौर में वीरवार को सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान (17 से 26 जून) के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता शपथ एवं मानव शृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एंटी ड्रग सैल के संयोजक डॉ. सतीश नरवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. उमेश कुमार व डॉ. चेतना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने, समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए योगदान देने का संकल्प भी दोहराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed