{"_id":"6a6e61ac9e0b82b8620c5372","slug":"police-on-alert-for-kanwar-yatra-ban-on-jugaad-vehicles-rohtak-news-c-17-ali1038-897294-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जुगाड़ वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जुगाड़ वाहनों पर रोक
विज्ञापन
28-कावड़ यात्रा को लेकर बाईपास पर पुलिस ने लगाया नाका। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी जुगाड़-ट्रैक्टर पर प्रतिबंध, शिविर लगाने के लिए अनुमति अनिवार्य
रोहतक। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिद्वार में 30 जुलाई से शुरू हुए कांवड़ मेले के बाद 11 अगस्त को शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल लेकर लौटेंगे। हरियाणा से भी श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने कई प्रतिबंध लागू किए हैं।
कांवड़ शिविर लगाने के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी। शिविर मुख्य मार्गों से 50 फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे। संचालकों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस संवेदनशील ट्रैफिक प्वाइंट पर निगरानी रखेगी और तेज रफ्तार वाहनों के चालान किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में जरूरत के अनुसार पुलिस, एसपीओ और होमगार्ड तैनात होंगे। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सड़क की बाईं लेन में चलने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
एलपीजी सिलिंडर, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडा ले जाने पर रोक
कांवड़ यात्रा में जुगाड़ वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। साउंड सिस्टम का प्रयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। डाक कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट और पैदल कांवड़ की ऊंचाई सात फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। यात्रा के दौरान शराब, मादक पदार्थ, एलपीजी सिलिंडर, हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट, लाठी-डंडे, त्रिशूल, भाला और अन्य हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी। साइलेंसर हटाकर बाइक चलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।