{"_id":"6a6f83e230d1aa2c4005269e","slug":"sukarma-yoga-on-the-first-monday-of-sawan-excellent-for-auspicious-activities-rohtak-news-c-17-roh1019-897985-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सावन के पहले सोमवार को सुकर्मा योग, शुभ कार्यों के लिए उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सावन के पहले सोमवार को सुकर्मा योग, शुभ कार्यों के लिए उत्तम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक । सावन महीने के पहले सोमवार को शिवालयों में बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करते हैं। इसके साथ ही अनेक श्रद्धालु सोमवार का व्रत भी रखते हैं। श्रावण के पहले सोमवार को सुकर्मा योग होने से यह शुभ कार्यों के लिए उत्तम बताया गया है।
हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित शिव मंदिर के मुख्य पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य विनय शुक्ल बताते हैं कि श्रावण माह का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। श्रावण का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है।
इस दिन सुकर्मा योग भी बन रहा है। इसे हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए बहुत ही उत्तम व पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर और विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
साथ ही भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रावण माह के सभी सोमवार का विशेष महत्व इसलिए भी है कि यह माह स्वयं भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन किए गए जप, तप, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।