{"_id":"699e13cd09f47dbb160cc271","slug":"progressive-farmers-will-be-honored-by-making-them-brand-ambassadors-rohtak-news-c-17-roh1020-815501-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रगतिशील किसानों को ब्रांड एंबेसडर बनाकर किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रगतिशील किसानों को ब्रांड एंबेसडर बनाकर किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कृषि एवं इससे जुड़े अन्य विभागों के कार्यों की समीझा की। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में प्रगतिशील किसानों को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा।
उन्हाेंने ऐेसे प्रगतिशील किसानों को शीघ्र चिह्नित करने के निर्देश दिए जो कृषि के साथ अन्य कृषि आधारित व्यवसायों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इनको रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर अन्य किसानों को उनकी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
चिह्नित प्रगतिशील किसानों की केस स्टडी तैयार कर विधिवत डॉक्यूमेंटेशन की जाएगी। गांवों में व्याख्यान किए जाएंगे। उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।
कलानौर क्षेत्र के लिए 2 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार कर मुख्यालय भेजी गई है। गांव माड़ौधी में 500 एकड़ कृषि भूमि में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम पर कार्य किया जा रहा है।
मत्स्य विभाग के अधिकारियों को तालाबों के पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच करने व शेष बचे पंचायती तालाबों की शीघ्र नीलामी कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रगतिशील किसान राजकुमार, शुभम, जसवीर, अजय कुमार, जय किशन व राजेश ने विचार साझा किए।
इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा अहलावत, उप कृषि निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos