सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperatures reached 30 degrees Celsius for the first time in five years.

Rohtak News: पांच साल में पहली बार तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 30 degrees Celsius for the first time in five years.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। जिले में पिछले पांच साल मेें पहली बार मंगलवार 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। दोपहर के समय निकली तेज धूप ने आमजन को परेशान किया। हालांकि, सुबह-शाम अब भी ठंड बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की तुलना में 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में जिले में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने का अनुमान नहीं है। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 69 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है।
------
पांच साल में 24 फरवरी का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2026 30 12.4
2025 29 10
2024 23 10
2023 28 12
2022 25 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed