{"_id":"69adb05a065384d53107e6b2","slug":"proper-respect-for-women-will-lead-to-progress-in-society-swami-aryavesh-rohtak-news-c-17-roh1020-820983-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के उचित सम्मान से होगी समाज की प्रगति : स्वामी आर्यवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के उचित सम्मान से होगी समाज की प्रगति : स्वामी आर्यवेश
विज्ञापन
21 स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटोली में हुए कार्यक्रम में संबोधित करते स्वामी आर्यवेश। स्रोत:
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटोली में विशेष कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा, समाज की प्रगति तब ही संभव है जब महिलाओं को उचित सम्मान और अवसर प्रदान किए जाएं।
बेटी बचाओ अभियान, युवा निर्माण अभियान एवं सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में यहां चतुर्वेद पारायण महायज्ञ किया जा रहा है। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए स्वामी वेदप्रकाश ने कहा कि “मां बच्चे की पहली गुरु होती है।” यदि मां संस्कारी और शिक्षित होगी तो उसकी संतान भी निश्चित रूप से संस्कारी और चरित्रवान बनेगी। इसलिए समाज को मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बेटी बचाओ अभियान की संयोजक प्रवेश आर्या ने कहा कि आज के समय में महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और महिला शिक्षा जैसे विषयों पर व्यापक स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर इन मुद्दों पर जागरूकता फैलानी चाहिए।
महिलाओं ने बुराइयों के विरुद्ध कार्य करने का लिया संकल्प
इस महायज्ञ में सैकड़ों महिलाओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं और कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी व समाज में फैल रही बुराइयों के विरुद्ध कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डाॅ. रणबीर खासा, सुनीता खासा,अजीत सिंधु व उर्मिला सिंधु, प्रिंसिपल सुरेंद्र, वैदिक सत्संग मंडल की प्रधान पूनम कुंडू, पूनम आर्या, प्रीति आर्या आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos