{"_id":"6a83f9f7d610150840095773","slug":"protest-outside-police-station-demanding-arrest-of-husband-mother-in-law-accused-in-dowry-death-case-rohtak-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: दहेज हत्या के आरोपी पति-सास की गिरफ्तारी को लेकर थाने के बाहर किया प्रदर्शन, परिवार वाले शव लेकर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: दहेज हत्या के आरोपी पति-सास की गिरफ्तारी को लेकर थाने के बाहर किया प्रदर्शन, परिवार वाले शव लेकर रवाना
Tue, 18 Aug 2026 11:51 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:51 AM IST
सार
थाने में ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष से कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए इससे इंकार नहीं। लेकिन शव का अंतिम संस्कार ससुराल में ही होना चाहिए। कुसुम के पिता राजकुमार ने कहा कि जिसने मेरी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग का लेकर मंगलवार सुबह जींद से आए मायके पक्ष के लोगों ने सिविल लाइन थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक आरोपी पति छविकांत, सास सुशीला सहित चारों आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक शव नहीं लेंगे। डीएसपी दलीप सिंह व थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने परिजनों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद विवाहिता का शव लेकर मायके वाले जींद के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
जींद के नरवाना रोड स्थित हकीकत नगर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 दिसंबर 2023 को उसने बड़ी बेटी कुसुम की शादी रोहतक स्थित दुर्गा कॉलोनी छविकांत से हुई थी। छविकांत गुरुग्राम में निजी नौकरी करते हैं। राजकुमार का आरोप है कि शादी के तीन माह बाद ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगा।
विज्ञापन
बेटी कुसुम ने बताया था कि पति छविकांत, सास सुशीला, ननद कीर्ति व सगी नानी दहेज के लिए तंग करती हैं। नवंबर 2025 में बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। नौ माह तक मायके रहने के बाद 15 अगस्त को ससुराल पक्ष के लोग कुसुम को लेकर आ गए। कहा कि उनकी बेटी को खुश रखेंगे। 17 अगस्त को पहले बताया गया कुसुम ठीक है। थोड़ी देर बाद बताया गया कि उसकी मौत हो गई है। उनको शक है कि कुसुम की हत्या कर शव फंदे से लटका गया है।
विज्ञापन
मां कमला बोली, पहले माफी मांग रहा था दामाद, अब बेटी की जान ले ली
थाने के बाहर जींद से आई कुसुम की मां कमला देवी ने कहा कि 15 अगस्त को दामाद छविकांत, सास सुशीला व पांच-छह अन्य रिश्तेदार उनके घर आए। छविकांत माफी मांग रहा था। बोला कुसुम को खुश रखूंगा। अब दो दिन बाद ही बेटी की जान ले ली। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे शव लेकर नहीं जाएंगे।
ससुराल पक्ष से कहासुनी, मायके पक्ष बोला आरोपियों को गिरफ्तार करवा दीजिए, यहीं कर देंगे अंतिम संस्कार
थाने में ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष से कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए इससे इंकार नहीं। लेकिन शव का अंतिम संस्कार ससुराल में ही होना चाहिए। कुसुम के पिता राजकुमार ने कहा कि जिसने मेरी बेटी की हत्या कर दी। उसे ही कैसे शव सौंप दूं। अगर आरोपी गिरफ्तार किए जाते हैं तो वे अंतिम संस्कार रोहतक में ही करने के लिए तैयार हैं।