फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sisters sending Rakhis by post to brothers abroad.

Rohtak News: विदेश में भाइयों को डाक से राखियां भेज रहीं बहनें

Tue, 18 Aug 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 18 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sisters sending Rakhis by post to brothers abroad.
30-वंदना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रक्षाबंधन नजदीक आते ही डाकघरों में बहनों की आवाजाही बढ़ गई है। भाई भले ही विदेश में हों या देश की सीमा पर तैनात, बहनें राखी के जरिए उनके तक अपना प्यार पहुंचाने में जुटी हैं। शहर के डाकघरों में महिलाएं राखी और मिठाई के साथ अपने भाइयों के लिए प्यार का संदेश पैक करवा रही हैं।
खास बात यह है कि डाक विभाग की इंटरनेशनल पैकेट सर्विस के जरिए अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, रूस, जापान, स्विट्जरलैंड समेत 135 देशों में राखी भेजने की सुविधा है। 50 ग्राम तक के पैकेट के लिए देश के अनुसार शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए 200, रूस 245, जापान 310, स्विट्जरलैंड 350, कनाडा 360 और अमेरिका के लिए 400 रुपये तक शुल्क है। वजन अधिक होने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विभाग के अनुसार राखी को 7 से 10 दिन में संबंधित देश तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 रुपये का विशेष वाटरप्रूफ एनवलप भी
राखी को सुरक्षित रखने के लिए डाकघर में 10 रुपये का विशेष वाटरप्रूफ राखी एनवलप भी उपलब्ध कराया गया है। बहनें इसमें राखी रखकर आसानी से बुक करा सकती हैं। विदेश के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों और सीमाओं पर तैनात भाइयों के लिए भी राखियां भेजी जा रही हैं।
वंदना ने न्यूजीलैंड भेजी राखी, बोलीं-दूरी हजारों किलोमीटर की, रिश्ता दिल के करीब
न्यूजीलैंड में रह रहे अपने भाई महेश के लिए डाकघर से राखी भेजी है। महेश न्यूजीलैंड में रहता है। रक्षाबंधन पर मैं उसके पास नहीं जा सकती इसलिए डाक के जरिए राखी भेज रही हूं। मेरी कोशिश है कि राखी समय पर उसके पास पहुंचे और वह मेरी भेजी राखी अपनी कलाई पर बांधे। दूरी चाहे कितनी भी हो, भाई के लिए प्यार और रक्षाबंधन का भाव हमेशा वही रहता है। - वंदना, किरपाल नगर।

नीलम का भाई अनिल दिल्ली में रहता है परंतु काम होने के कारण वह नहीं जा सकती। इस कारण से वह डाक से ही अपने भाई को राखी भेज रही हैं। - नीलम, सैनीपुरा।
राखी के लिए बहनों के खासतौर पर हमने 10 रुपये का विशेष वाटरप्रूफ राखी एनवलप भी उपलब्ध किया है। विदेश के अलावा देश के सीमाओं पर तैनात भाइयों के लिए भेज रही हैं।
- दिनेश कुमार, अधीक्षक, डाकघर रोहतक।

30-वंदना।

30-वंदना।

30-वंदना।

30-वंदना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article