फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Memorandum of demands submitted to the Haryana government; demand for job security....

Rohtak News: हरियाणा सरकार को सौंपा मांग पत्र, रोजगार सुरक्षा की मांग

Mon, 17 Aug 2026 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 17 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Memorandum of demands submitted to the Haryana government; demand for job security....
34-ज्ञापन देने जाते भारतीय मजदूर संघ जिला रोहतक के पदा​धिकारी। स्रोत संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भारतीय मजदूर संघ जिला रोहतक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को 16 विभागों से संबंधित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा देने की प्रमुख मांग की गई है। संघ के सदस्यों ने सोमवार को इसका ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।
संघ ने 16 विभागों के विषयों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें विशेषकर प्रदेश भर में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सेवारत कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में, सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को भी रोजगार सुरक्षा अधिनियम में शामिल करना, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर, सफाई कर्मी, पार्ट टाइम कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुलदीप अत्री, दुग्ध डेयरी संगठन वीटा प्लांट रोहतक अध्यक्ष जितेंद्र हुड्डा, प्रदेश सचिव कृष्ण दहिया, जिला महासचिव अमित कालीरमण, गैर शिक्षक विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष मदन कुमार सिंह, विश्वविद्यालय से मनोज बल्हारा, सुरेश कुमार व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed