फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pipeline not connected in Sampla; drinking water crisis deepens.

Rohtak News: सांपला में नहीं जुड़ी पाइपलाइन, पेयजल संकट गहराया

Mon, 17 Aug 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 17 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pipeline not connected in Sampla; drinking water crisis deepens.
टुटी लाइन नहीं हुई ठीक खुदाई करती मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। पब्लिक हेल्थ विभाग की मुख्य सप्लाई लाइन टूटने से कस्बे के बाज़ार में पिछले तीन दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। सोमवार को भी लाइन नहीं जुड़ पाई। विभाग द्वारा मरम्मत के प्रयास जारी हैं लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण काम रुक गया है।
पिछले सप्ताह सांपला बाईपास पर बाज़ार को सप्लाई देने वाली 8 इंची पाइप लाइन टूट गई थी जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। सोमवार को विभाग ने लाइन जोड़ने की कोशिश की लेकिन यह पाइप ज़मीन में करीब 8 फीट गहराई पर दबा हुआ है।
विज्ञापन

इसी स्थान पर अंडरग्राउंड बिजली की केबल भी मौजूद है। खुदाई के दौरान बिजली लाइन निकलने पर विभाग को विद्युत ब्रेकडाउन की अनुमति लेनी होगी, तभी मरम्मत आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बावासी सोनू, अशोक कुमार, आशीष कुमार और संजय ने बताया कि उन्हें कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है और मजबूरन कैंपर व कैंटर से पानी खरीदना पड़ रहा है।
वर्जन
पाइपलाइन पुरानी होने के कारण कमजोर हो गई है और जल्दी टूट जाती है। जल्द ही मरम्मत पूरी कर पानी की सप्लाई बहाल की जाएगी।
- अनिल कुमार, उप प्रभागीय अधिकारी, पब्लिक हेल्थ विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed