{"_id":"6a83507febca803d9b057492","slug":"first-phase-of-road-safety-competition-on-the-31st-students-from-629-educational-institutions-to-participate-rohtak-news-c-17-roh1019-905841-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का पहला चरण 31 को, 629 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का पहला चरण 31 को, 629 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी लेंगे भाग
Mon, 17 Aug 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए 31 अगस्त पहले चरण की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी।
इसमें जिले के 629 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। सोमवार को एएसपी आयुष यादव ने अपने कार्यालय में स्कूल प्राचार्यों के साथ बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की।
एएसपी ने बताया कि जिले के 613 सरकारी व निजी स्कूलों व 16 कॉलेजों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में सभी स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह चरण ओपन बुक प्रतियोगिता होगा। इसमें विद्यार्थी प्रतियोगिता की पुस्तक की सहायता से प्रश्न हल कर सकेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा की अवधि एक घंटा रहेगी और सभी शिक्षण संस्थानों में एक ही समय पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लेंगी। बैठक में 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता को लेकर एएसपी आयुष यादव ने जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों और संचालकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। आरटीए वीरेंद्र ढुल, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड व उपखंड शिक्षा अधिकारी, यातायात पूर्व-पश्चिम थाना प्रभारी, हाईवे थाना प्रभारी सहित स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्य व संचालक मौजूद रहे।
....
पांच चरणों में होगी प्रतियोगिता
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण स्कूल स्तर, दूसरा ब्लॉक स्तर, तीसरा जिला स्तर, चौथा रेंज स्तर और पांचवां राज्य स्तर पर होगा। स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अगले चरण में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में चार स्तर बनाए गए हैं। पहला स्तर कक्षा तीसरी से पांचवीं, दूसरा छठी से आठवीं, तीसरा नौवीं से 12वीं और चौथा कॉलेज स्तर का होगा। एएसपी ने स्कूल प्राचार्यों और शिक्षकों से अपील की कि वे प्रतियोगिता की पुस्तक को स्वयं भी पढ़ें और यातायात नियमों का पालन कर विद्यार्थियों के सामने रोल मॉडल बनें। उन्होंने कहा कि स्कूल, शिक्षक, अभिभावक और प्रशासन सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पुलिस का उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकना और नागरिकों की जान बचाना है।