{"_id":"69ee320a20e9173cab0fbc38","slug":"question-little-students-are-burdened-with-bottles-private-schools-are-flouting-the-rules-rohtak-news-c-17-roh1020-845998-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सवाल...बोतलों के बोझ तले दबे नन्हे छात्र, निजी स्कूल नियमों को दिखा रहे ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सवाल...बोतलों के बोझ तले दबे नन्हे छात्र, निजी स्कूल नियमों को दिखा रहे ठेंगा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
10-निजी स्कूल के विद्यार्थी के बैग में पानी की बोतल और निजी प्रकाश की किताबों का बोझ। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी की शुरुआत में ही मासूम विद्यार्थियों के बैग का वजन निर्धारित मानकों से कहीं अधिक है। निजी विद्यालयों में हर चौथे विद्यार्थी के बैग में 1 से 2 लीटर तक की पानी बोतलें हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विद्यालयों में पानी उपलब्ध नहीं है? या बच्चों को पानी पीने के लिए समय नहीं दिया जा रहा ?।
हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम-2003 के अनुसार बैग का वजन बच्चे के कुल शरीर के वजन के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 1-2 के बच्चों के लिए बैग का वजन 1.5 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए लेकिन बोतल और किताबों के कारण यह वजन 4-5 किलो तक पहुंच रहा है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के अनिवार्य निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद छात्रों को स्कूल परिसर के भीतर उपलब्ध पीने योग्य पानी तक पहुंचने की अनुमति देने के बजाय उन्हें पानी की बोतलें ले जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
निजी स्कूलों के 10 में से 8 विद्यार्थियों के बैग में शनिवार को निजी प्रकाशकों की किताब सहित पानी की बोतलों का अतिरिक्त बोझ मिला। एनसीईआरटी के अलावा निजी प्रकाशकों की किताबों की संख्या भी 30 प्रतिशत से अधिक है।
स्कूलों की छुट्टी होने के बाद अभिभावक बताते हैं कि स्कूल परिसर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के बजाय निजी प्रबंधन पानी की बोतल लाने के लिए दबाव बनाते हैं। बच्चे भी बताते हैं कि स्कूल के अंदर पानी साफ नहीं है और ठंडा भी नहीं है।
गर्मी में स्कूल प्रबंधन को पानी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। बच्चों में पानी की पूर्ति के लिए अभिभावक भी ओआरएस के घोल बच्चों को दें। शरीर में पानी की कोई कमी न रहे इसके लिए सीजन फल खिलाने चाहिए।
- सोनिया दुहन, सीनियर डायटीशियन, नागरिक अस्पलाल, रोहतक।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निजी विद्यालयों की रिपोर्ट मंगाने के लिए अवगत करवाया है। मुख्यालय के नियमानुसार बच्चों व अभिभावकों की समस्या पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
- मनजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X