सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Projects worth 923 crore launched under the PM Matsya Sampada Yojana

Rohtak News: पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत 9.23 करोड़ रुपये की धनराशि प्रोजेक्ट शुरू

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Projects worth 923 crore launched under the PM Matsya Sampada Yojana
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिलास्तरीय समिति सभा में वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 9.23 करोड़ रुपये की धनराशि के प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। इन गतिविधियों में मत्स्य पालकों को मछली पालन, झींगा पालन के लिए तालाब निर्माण व खाद खुराक, थ्री व्हीलर-सह-आइस बॉक्स-कॉल्ड स्टोर शामिल है।
Trending Videos


उपायुक्त कैंप कार्यालय में मंगलवार को मत्स्य पालन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिलास्तरीय कमेटी में मीठे पानी में मछली पालन के लिए 20 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान एक एकड़ से चार लाख रुपये वार्षिक आय प्राप्त कर सकता है। जिले में खारे पानी में झींगा पालन का 31 यूनिट का लक्ष्य रखा गया जिसमें प्रति यूनिट 14 लाख रुपये की लागत आती है। झींगा पालक चार से पांच लाख रुपय प्रति एकड़ व 10 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर वार्षिक आय प्राप्त कर सकता है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अनुसूचित जाति व महिलाओं को 60 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। उन्होंने जिले के किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी जलमग्न, लवणीय व सेमग्रस्त भूमि में मछली पालन कर सरकार की तरफ से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed