{"_id":"69f11ba542bf69da550905f8","slug":"colleges-have-submitted-requests-to-launch-new-courses-and-are-awaiting-approval-rohtak-news-c-17-roh1019-847070-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कॉलेजों ने नए कोर्स शुरू करने के लिए भेजी मांग, मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कॉलेजों ने नए कोर्स शुरू करने के लिए भेजी मांग, मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले के सरकारी कॉलेजों ने नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेज दिए हैं। हालांकि अब तक इन कोर्सों को मंजूरी नहीं मिल पाई है।
कॉलेजों की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद अब तक किसी भी नए कोर्स को मंजूरी नहीं मिल पाई है। शैक्षणिक सत्र शुरू होने में कम समय बचा है। ऐसे में यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो छात्रों को नए कोर्सों में दाखिला लेने से वंचित रहना पड़ सकता है।
पंडित नेकीराम कॉलेज ने मांगे नए पीजी कोर्स
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि एमए मनोविज्ञान और एमएससी जूलॉजी नए कोर्स शुरू करने की मांग उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजी है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इन विषयों की छात्रों में अच्छी मांग है और इससे उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।
महिला कॉलेज का भी प्रस्ताव लंबित
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य शमशेर सिंह हुड्डा ने बताया कि एमए अंग्रेजी और एमएससी बॉटनी शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। कॉलेज में पहले से इन विषयों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं होने का दावा किया जा रहा है।
लाखनमाजरा कॉलेज ने एमए भूगोल और जनसंचार एवं पत्रकारिता कोर्स मांगे
राजकीय महिला कॉलेज लाखनमाजरा की प्राचार्य इंदु सपरा ने बताया कि यूजी स्तर पर फिजिकल एजुकेशन के साथ एमए भूगोल और जनसंचार एवं पत्रकारिता जैसे कोर्स शुरू करने की मांग की है। इन कोर्सों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X