सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak gang war... Bhau gang using local youth for support, found involved in Goga murder case

Rohtak News: रोहतक गैंगवार...भाऊ गैंग लोकल युवाओं का ले रहा सहारा, गोगा हत्याकांड में मिली संलिप्तता

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rohtak gang war... Bhau gang using local youth for support, found involved in Goga murder case
38 मृतक दिनेश उर्फ गोगा। फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के हाथ में विदेशी हथियार आ गए हैं। साथ ही गैंग स्थानीय युवाओं को भी अपने साथ जोड़ रही है। सोमवार शाम दिल्ली बाईपास पर आईजी ऑफिस से महज 100 मीटर दूर अंधाधुंध फायरिंग में हुई सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) की हत्या में पुलिस को यह इनपुट मिला है।
Trending Videos

अंकित उर्फ बाबा गैंग के सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा की हत्या में शूटर रोहतक के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान तो कर ली है लेकिन गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। पुलिस टीमों ने दिल्ली, सोनीपत व झज्जर में दबिश दी है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि जल्द मामले में अहम कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस को पता लगा है कि दिनेश उर्फ गोगा दिन में अपने सोनीपत के गांव निजामपुर माजरा में था। दोपहर बाद अपने चार-पांच साथियों के साथ कार से दिल्ली चला गया। वहां से वापस रोहतक आए थे।
दिल्ली बाईपास पर आईजी ऑफिस से महत 100 मीटर दूर गोगा रिटौली गांव के एक युवक के साथ उतरकर कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। गोगा जब युवक के साथ पैदल नोबल हॉर्ट अस्पताल के सामने से चौक की तरफ जा रहा था तो पीछे से आए बाइक सवार तीन हमलावरों ने सिर में पिस्तौल का बट मारा। इससे वह नीचे गिर गया और उसके सीने व पेट पर 35-40 गोलियां मारकर हत्या कर दी।
गोगा का दूसरा युवक वापस ताऊ देवीलाल पार्क की तरफ पैदल ही भाग गया था। आशंका है कि हमलावर दिल्ली से ही दिनेश उर्फ गोगा का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उसकी हत्या कर दी थी। गोगा के निजामपुरा निवासी भाई नितेश ने हिमांशु उर्फ भाऊ और उसके गैंग के लोगों पर अर्बन एस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
---------
गोगा के शरीर में गोलियों के मिले 30 से 35 छेद
डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने मंगलवार को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक शव का पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। जांच में गोगा के शरीर में गोलियों के 30 से 35 छेद मिले। कई गोलियां शरीर के आरपार निकली हैं। शरीर में केवल तीन गोलियां ही मिलीं। हमलावरों ने नजदीक से गोलियां मारी हैं। पुलिस ने मंगलवार शाम को शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव सोनीपत के गांव निजामपुर माजरा ले गए जहां अंतिम संस्कार किया गया।
------------
रिटौली के बजरंग हत्याकांड में भी आरोपी है गोगा
जांच में पता चला है कि दिनेश उर्फ गोगा के खिलाफ पांच से छह मामले दर्ज हैं। 2022 में रिटौली निवासी रोहित उर्फ बजरंग हत्याकांड में वह दो साल पहले जमानत पर छूटा था। करीब एक माह पहले उसे खरखौदा पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गई। गोगा को उसके पिता हरिपाल समझाते थे कि यह रास्ता छोड़ दें।
.....
फरवरी के 15 दिन पुलिस पर भारी...16 दिन में तीन हत्याएं, गैंगस्टर नहीं आ रहे पकड़ में
: 2 फरवरी : आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी।
: 11 फरवरी : चंडीगढ़ में महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू से रोहित गोदारा गैंग ने मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी। रोहतक में जीरो एफआईआर दर्ज।
: 13 फरवरी : पोलंगी में दो भाइयों की दिनदहाड़े धारदार हथियारों से वार करके हत्या।
: 14 फरवरी : महम के भैणी चंद्रपाल गांव में महिला को बंधक बनाकर डकैती की वारदात।
: 16 फरवरी : दिल्ली बाईपास पर गैंगवार के चलते सोनीपत के गांव निजामपुर माजरा निवासी दिनेश उर्फ गोगा की हत्या।


पुलिस रंगदारी के मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है। पोलंगी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। भैंणी चंद्रपाल व गोगा हत्याकांड में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द दोनों वारदातों का खुलासा किया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी रोहतक

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article