{"_id":"69c03e6f8b390e02eb036376","slug":"son-of-private-school-operator-dies-in-road-accident-rohtak-news-c-17-roh1019-827893-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निजी स्कूल संचालक के बेटे बी-फार्म के छात्र की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निजी स्कूल संचालक के बेटे बी-फार्म के छात्र की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/ महम। महम चौबीसी के गांव भैणी सुरजन के निजी स्कूल संचालक के बाइक सवार बेटे निक्कू सिवाच (23) को बहलबा मोड़ पर शनिवार शाम चार बजे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे निक्कू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह बी-फार्मा अंतिम वर्ष का छात्र था।
पुलिस में दी शिकायत में भैणी सुरजन गांव में सैमाण रोड पर स्थित विकास सीनियर सेकंडरी स्कूल के संचालक रमेश कुमार ने बताया कि उनके दो बेटाें में निक्कू सिवाच छोटा था। वह शनिवार को अपने दोस्त की बुलेट बाइक लेकर रोहतक गया था।
दोपहर बाद चार बजे वापस लौटते समय नेशनल हाईवे नंबर 9 पर बहलबा मोड़ के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से निक्कू गंभीर रूप से घायल हो गया। रोहतक के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर भैणी सुरजन में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
बी-फार्मा अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था निक्कू सिवाच
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। निक्कू सिवाच अविवाहित था व सीसर स्थित एक निजी कॉलेज से बी-फार्मा के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उनकी माता विमला देवी सरकारी अध्यापिका हैं और फतेहाबाद के एक गांव में तैनात है।
Trending Videos