{"_id":"69d2953b305a8fae870caaa2","slug":"supwa-students-mesmerized-the-audience-with-live-painting-and-dance-performances-rohtak-news-c-17-roh1019-835257-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लाइव पेंटिंग और नृत्य प्रस्तुत कर सुपवा के छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लाइव पेंटिंग और नृत्य प्रस्तुत कर सुपवा के छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
02-जीजेयू में आयोजित अक्षरम् के दौरान क्रश हॉल में लगी आर्ट एग्जीबिशन से अतिथियों को रूबरू करात
विज्ञापन
रोहतक। पेंटिंग, स्कल्पचर, पॉटरी आदि विधाओं का लाइव प्रस्तुतीकरण से सुपवा के छात्रों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। फिल्म एंड टेलीविजन फैकल्टी के छात्रों ने सपना के गानों पर नृत्य कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ये आयोजन गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) हिसार के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
तीन दिवसीय साहित्योत्सव अक्षरम् कार्यक्रम की क्रिएटिविटी पार्टनर भी सुपवा रही। सुपवा के छात्र-छात्राओं ने कला की अनुकृतियों को बखूबी चित्रित किया। स्कल्पचर मेकिंग, पॉटरी आदि देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पेंटिंग कोर्स की छात्रा लक्षिता जांगड़ा ने मां सरस्वती की पेंटिंग बनाई जिसकी खरीदारी भी हुई। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने हरियाणा का साहित्य और पत्रकारिता में योगदान विषय पर अपने विचार भी रखे।
एफटीवी के छात्रों की प्रस्तुति पर झूमते रहे लोग
जेजीयू के मुख्य ऑडिटोरियम के रिस्पेशन एरिया में सुपवा के फिल्म एंड टेलीविजन फैकल्टी के छात्रों ने सपना के बोल तेरे मीठे-मीठे गाने पर डांस किया। यश के डांस के अलावा भारती के सोलो डांस के साथ जीजेयू के छात्र भी झूमते नजर आए। शाम के समय खुले परिसर में एफटीवी के 15 छात्रों ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक भी किया। नशे के शरीर पर आने वाले दुष्प्रभावों के साथ ही नशे से समाज को हो रहे नुकसान के बारे में बताया। एफटीवी के छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर को नृत्य नाटिका के जरिए पेश किया।
कला प्रदर्शनी में दिखी विविधता की झलक
जीजेयू के मुख्य ऑडिटोरियम के क्रश हॉल में सुपवा के फैकल्टी ऑफ डिजाइन, फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स, फैकल्टी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन व फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर के तहत चल रहे विभागों की ओर से कराए जा रहे कार्यों को दर्शाया।
Trending Videos