{"_id":"686c39037b5860eeea0630db","slug":"take-all-400-private-workers-on-duty-in-two-days-only-then-will-garbage-be-collected-rohtak-news-c-17-roh1019-686129-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सभी 400 निजी कर्मियों को दो दिन में ड्यूटी पर लें, तभी उठाएंगे कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सभी 400 निजी कर्मियों को दो दिन में ड्यूटी पर लें, तभी उठाएंगे कचरा
विज्ञापन

बड़ा बाजार में कूड़ा उठाते कर्मचारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहरी घरों से हफ्तेभर बाद भी सोमवार को कचरा नहीं उठाया जा सका। सभी 400 कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लेने के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। चेताया भी कि दो दिन में ड्यूटी पर नहीं लिया तो आयुक्त कार्यालय के बाहर सपरिवार प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम आशीष कुमार ने निगम आयुक्त से बात करने का भरोसा दिया है।
कर्मचारी सुबह पंडित श्रीराम रंगशाला में जुटे और फिर लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। वेतन पूरा न मिलने व सभी 400 कर्मियों को ड्यूटी पर नहीं लेने के विरोध में निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कर्मचारियों का कहना है कि निगम ने निजी एजेंसी को शहर में तीन माह के लिए कचरा उठाने का ठेका दिया है। इसमें पुरानी एजेंसी के सभी 400 कर्मचारियों को नहीं लिया गया। टेंडर में ही इन्हें लेने का प्रावधान नहीं रखा गया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को सफाई कर्मचारी नेता शंभू प्रधान व अशोक थोरिया समझाने पहुंचे लेकिन मना नहीं पाए। सूचना पाकर जयहिंद प्रमुख नवीन जयहिंद ने भी कर्मचारियों के हक में आवाज उठाई। एसडीएम आशीष कुमार से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की।
पांच साल के टेंडर में सभी कर्मियों को लिया जाएगा
कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर निगम आयुक्त से मिले थे। बताया गया कि तीन माह के टेंडर में सभी कर्मियों को लेने का प्रावधान नहीं है। अभी सिर्फ चालक लिए जा रहे हैं। तीन माह बाद पांच साल के लिए टेंडर होगा। उसमें सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लिया जाएगा।
- अशोक थोरिया, सफाई कर्मचारी नेता
सफाईकर्मियों की मांगों पर मंथन किया जा रहा है। शहर से कचरा उठाया जा रहा है। घरों से कचरा उठाने में थोड़ा समय लग रहा है। ठेकेदार को जल्द व्यवस्था कर काम शुरू करने के लिए कहा गया है।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन

Trending Videos