सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The issue of sewerage system of sectors was raised in the Assembly.

Rohtak News: विधानसभा में उठा सेक्टरों की सीवर व्यवस्था का मुद्दा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The issue of sewerage system of sectors was raised in the Assembly.
विज्ञापन
रोहतक। विधायक भारत भूषण बतरा ने मंगलवार को शहर की सीवर व्यवस्था का मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया। कहा कि शहर के सेक्टर एक, दो, तीन, चार व 14 की सीवरेज व्यवस्था पुराने डिजाइन के पाइपों के उपयोग के कारण जर्जर हालत में है।
Trending Videos

इससे पेयजल दूषित हो रहा है। उन्हाेंने सरकार से इन पाइपों को आधुनिक पाइपों से बदलने की योजना के बारे में जानकारी देने को कहा। अगर इसके लिए कोई योजना या प्रस्ताव तैयार किया गया है तो कब तक इनको बदलने का काम शुरू होने के साथ पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सेक्टरों की सीवर व्यवस्था सही है। यह सुचारू ढंग से कार्य कर रही है। सीवर व्यवस्था का नियमित रूप से रख-रखाव किया जा रहा है। पेयजल के दूषित होने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
सेक्टरों की पुरानी पाइपलाइनों को आधुनिक लाइनों से बदलने के लिए 670.50 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। निविदा जारी की गई है। दो मार्च को खोला जाएगा। कार्य आवंटन होने के नौ माह के अंदर काम पूरा होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed