{"_id":"6a328f8eff034b6e820f3946","slug":"through-the-admission-portal-students-will-be-able-to-know-how-many-seats-are-vacant-in-which-college-rohtak-news-c-17-roh1020-874072-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दाखिला पोर्टल से विद्यार्थी जान सकेंगे किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दाखिला पोर्टल से विद्यार्थी जान सकेंगे किस कॉलेज में कितनी सीटें खाली
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। उच्च शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र मे यूजी दाखिला प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पोर्टल पर रियल टाइम सीट वैकेंसी की सुविधा शुरू की है। अब विद्यार्थी घर बैठे यह देख सकेंगे कि प्रदेश के किस कॉलेज और किस कोर्स में कितनी सीटें उपलब्ध हैं।
इससे उनको यह भी पता चल जाएगा कि कितने विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। इसके साथ ही पिछले शैक्षणिक सत्र की कटऑफ रिपोर्ट भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को कॉलेज और कोर्स चयन में आसानी होगी।
प्रदेश के लगभग 340 सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों की जानकारी अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। पोर्टल पर इसके लिए अलग से विकल्प दिया गया है। यहां पर सीटों की स्थिति लगातार अपडेट होती रहेगी।
विज्ञापन
विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को अनावश्यक भ्रम से राहत मिलेगी। वे उपलब्ध सीटों के अनुसार अपने विकल्प तय कर सकेंगे। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि नई सुविधा से विद्यार्थियों को हर समय सीटों की सही जानकारी मिलेगी।
कट-ऑफ रिपोर्ट से मिलेगी सही दिशा
पोर्टल पर पिछले वर्ष की कटऑफ रिपोर्ट उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस कॉलेज और कोर्स में प्रवेश के लिए कितनी मेरिट रही थी। इससे वे अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकेंगे। यह सुविधा प्रवेश प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और प्रतिस्पर्धी बनाएगी।
तीसरी बार बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि
उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए यूजी दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ाकर 30 जून कर दी है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें एक और मौका मिल गया है।