फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two MDU employees won gold medals in Nepal.

Rohtak News: एमडीयू के दो कर्मचारियों ने नेपाल में जीते गोल्ड मेडल

Wed, 19 Aug 2026 06:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Two MDU employees won gold medals in Nepal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इंडो-नेपाल युवा सीरीज-2026 में यूसीसी ब्रांच के सुनील सैनी ने डिस्कस थ्रो और यूआईईटी के राकेश शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया।
बुधवार को पूर्व अध्यक्ष अनिल मल्होत्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में हुआ। कुलपति प्रो मिलाप पूनियां ने दोनों कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

अनिल मल्होत्रा ने कहा कि कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय से सकारात्मक माहौल बना है। इस दौरान पूर्व प्रधान कुलवंत मलिक, पूर्व सचिव राजेश गिरधर, दिग्विजय शर्मा, यशपाल हुड्डा, गौरव दुरेजा और संजीव सैनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed