{"_id":"6a5674b782ee740bff0293a8","slug":"video-of-a-scuffle-between-a-female-customer-and-a-shopkeeper-over-50-in-rohtak-goes-viral-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 50 रुपये को लेकर महिला ग्राहक व दुकानदार में मारपीट, बाल पकड़कर हुई गुत्थम गुत्था; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 50 रुपये को लेकर महिला ग्राहक व दुकानदार में मारपीट, बाल पकड़कर हुई गुत्थम गुत्था; देखें VIDEO
Tue, 14 Jul 2026 11:11 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:11 PM IST
सार
भिवानी चुंगी निवासी कुलजीत ने बताया कि करीब तीन महीने पहले एक महिला कपड़े खरीदकर ले गई थी। सोमवार को वापस आई और 50 रुपये वापस मांगने लगी और गल्ले से रुपये निकालने लगी जिसे लेकर झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर महिला ग्राहक व दुकानदार में मारपीट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के रेलवे रोड पर महिला ग्राहक व महिला दुकानदार के बीच 50 रुपये को लेकर एक दिन पहले मारपीट हो गई। आरोप है कि मंगलवार को जब महिला दुकानदार भिवानी चुंगी निवासी संतोष अपने बेटे कुलजीत के साथ सिटी थाने में शिकायत करने गई तो महिला पुलिसकर्मी व अन्य ने कार्रवाई की बजाए अभद्र व्यवहार व मारपीट की। दूसरी तरफ सिटी पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
50 रुपये वापस मांगने पर हुआ झगड़ा
भिवानी चुंगी निवासी कुलजीत ने बताया कि उनकी रेलवे रोड पर कपड़ों की दुकान है। उसकी मां संतोष और वह कारोबार करते हैं। करीब तीन महीने पहले एक महिला कपड़े खरीदकर ले गई थी। सोमवार को वापस आई और 50 रुपये वापस मांगने लगी। तीन घंटे तक दुकान पर हंगामा किया।
आरोप है कि महिला ग्राहक ने गल्ले की तरफ हाथ किया। इसी बात को लेकर दुकानदार संतोष व महिला ग्राहक के बीच मारपीट शुरू भी हो गई। दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर जमकर गुत्थम-गुत्था हुई। दोनों के बीच का झगड़ा सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की शिकायत सिटी थाने में करने की सलाह दी।
विज्ञापन
दुकानदार के बेटे ने महिला पुलिसकर्मी पर अभद्रता के आरोप लगाए
कुलजीत ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी मां संतोष के साथ सिटी थाने में पहुंचा। एक दिन पहले हुए झगड़े की वीडियो मोबाइल फोन में महिला पुलिसकर्मी को दिखा रहा था। जब वह वीडियो डाउनलोड करने लगा तो महिला पुलिसकर्मी ने रोक दिया और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। जब वह अभद्रता कर रही महिला पुलिसकर्मी की वीडियो बनाने लगा तो दूसरे पुलिसकर्मी मारपीट करने लगे।
पुरुष पुलिसकर्मियों ने हाथ पकड़कर उसका मोबाइल फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दी। उसे लॉकअप में बंद कर दिया। उसके पिता व अन्य लोग पहुंचे और उसे छुड़वाया। वे सिविल अस्पताल में पहुंचे और एमएलआर कटवाई। पीड़ित का कहना है कि वे बुधवार को एसपी को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
उधर, सिटी पुलिस का कहना है कि थाने में किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई। आरोप पूरी तरह गलत हैं। मामला मेरे नोटिस में नहीं है। अगर थाने में शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता की गई है तो उसकी गहन जांच होगी। कोई पुलिसकर्मी दोषी है तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों को पहले से हिदायत है कि आम लोगों से सभ्य तरीके से व्यवहार करें।