फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wanted accused in Pankaj murder case nabbed after encounter

Rohtak News: मुठभेड़ के बाद पंकज हत्याकांड का वांछित आरोपी दबोचा

Fri, 31 Jul 2026 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused in Pankaj murder case nabbed after encounter
रोहतक। एसटीएफ रोहतक टीम ने चरखी दादरी में हुए पंकज सुनारिया हत्याकांड में वांछित आरोपी संजय को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय वीरवार को चरखी दादरी जिले में बौंद से कलानौर जाने वाले अप्रोच रोड पर पकड़ा गया है। जवाबी फायरिंग में संजय के दाहिने पैर में गोली लगी है। एसटीएफ ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रोहतक एसटीएफ के इंंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि टीम को वीरवार को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने 152-डी हाईवे पुल के पास कार्रवाई की। एसटीएफ और आरोपी संजय के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में आरोपी संजय के दाहिने पैर में गोली लगी। एसटीएफ टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में 30 जुलाई को थाना बौंद, जिला चरखी दादरी में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पुलिस पर हमला करने और आर्म्स एक्ट से जुड़ी विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed