फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak dominates district-level games; triumphs in all three Kho-Kho categories.

Rohtak News: जिलास्तरीय खेलों में रोहतक का दबदबा, खो-खो में तीनों वर्गों में मारी बाजी

Fri, 31 Jul 2026 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rohtak dominates district-level games; triumphs in all three Kho-Kho categories.
16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक। शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में रोहतक खंड का दबदबा रहा। सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में रोहतक खंड की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया। महम खंड तीनों वर्गों में उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताएं वीरवार को सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित की गईं। प्रतियोगिता प्रभारी डीपी कृष्ण कुमार और विद्यालय प्राचार्य रामकुमार सैनी ने बताया कि सभी मुकाबले खेल भावना और अनुशासन के साथ संपन्न हुए। प्रतियोगिता में रोहतक, महम, कलानौर, लाखनमाजरा और सांपला खंड की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में महम ब्लॉक ने प्रथम और कलानौर ब्लॉक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा और आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना की छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय मेमोरियल पेंटाथलॉन स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अशोक नांदल ने बताया कि जूडो बालिका वर्ग में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं का चयन किया गया। अंडर-14 वर्ग में 23 किलोग्राम में राजकीय कन्या विद्यालय इस्माइला की हर्षिता, 27 किलोग्राम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामड़ की साक्षी, 32 किलोग्राम में संगवान इंटरनेशनल स्कूल की रिया और 36 किलोग्राम में संगवान इंटरनेशनल स्कूल की समीक्षा विजेता रहीं।
इसी वर्ग में 40 किलोग्राम में शिक्षा भारती स्कूल की अवनी, 44 किलोग्राम में जीडी रॉयल की दिवांशी और एमडीयू कैंपस की कनिका का चयन हुआ।
अंडर-17 के 70 से अधिक किलो में इंडस पब्लिक स्कूल की झंकार का चयन
अंडर-17 जूडो बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम में तनिषु, 40 किलोग्राम में संजना, 44 किलोग्राम में दुहन पब्लिक स्कूल जसिया की सोनाक्षी, 48 किलोग्राम में शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल की अंशिका और 52 किलोग्राम में वंशिका ने जीत दर्ज की। 57 किलोग्राम में दुहन पब्लिक स्कूल जसिया की रिया, 63 किलोग्राम में मोखरा की निखिता मलिक, 70 किलोग्राम में रुचि और 70 से अधिक किलोग्राम वर्ग में इंडस पब्लिक स्कूल की झंकार विजेता रहीं।

अंडर-19 बालिका वर्ग में 36 किलो में साक्षी अव्वल
अंडर-19 जूडो बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम में धामड़ की साक्षी देवी, 40 किलोग्राम में इस्माइला की काजल, 44 किलोग्राम में स्कॉलर्स रोजरी की त्रैवी, 48 किलोग्राम में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय सांपला की यशी, 52 किलोग्राम में मकड़ौली कलां की महक, 57 किलोग्राम में सांपला की दीक्षु, 63 किलोग्राम में दतौड़ की कनिका और 70 से अधिक किलोग्राम में मोखरा की प्रिया विजेता रहीं।

16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

16-रोहतक के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खो-खो खेलते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed