{"_id":"6a6bc1b2dccfcd4a1f095646","slug":"devotees-thronged-shiva-temples-on-the-first-day-of-sawan-performing-jalabhishek-and-praying-for-peace-and-prosperity-rohtak-news-c-17-ali1038-896362-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगी सुख-शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगी सुख-शांति
विज्ञापन
28- वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिवालय में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सावन माह के पहले दिन सोमवार को जिले के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध और धतूरा अर्पित किया तथा परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिवालय के सेवक सचिन ने बताया कि सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मंदिर में महादेव की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। शाम को नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल राजू सहगल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
वहीं किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मनोकामना की। शिवाजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा गोकर्ण स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा, सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरा, दुर्गा भवन मंदिर, माता दरवाजा चौक स्थित शिव मंदिर, गुफा वाला मंदिर, बोहर स्थित प्राचीन शिव मंदिर और गांधी कैंप स्थित नीलकंठ मंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों में भी दिनभर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।
सावन माह शुरू होने के साथ ही शिवभक्त हरिद्वार और अन्य पवित्र स्थलों से कांवड़ लाने के लिए भी रवाना होने लगे हैं। आगामी दिनों में कांवड़ियों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे।