{"_id":"69af3a80fce0eb09a303a020","slug":"work-on-electric-bus-stand-accelerates-to-be-completed-in-8-months-rohtak-news-c-17-roh1020-821233-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का कार्य तेज, 8 माह में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का कार्य तेज, 8 माह में होगा पूरा
विज्ञापन
7-रोहतक बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बस स्टेशन के पर काम करती बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बस स्टैंड परिसर में सिटी बस स्टैंड के विस्तार कार्य में तेजी आई है। इलेक्ट्रिक बस स्टैंड 14 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। स्टेशन में इलेक्ट्रिक बसों के लिए 10 चार्जिंग मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं यात्रियों की सुविधा मिलेगी।
इलेक्ट्रिक बसों (सिटी बस सर्विस) की संख्या बढ़ने से पहले रोडवेज ने चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया है। यह निर्माण कार्य 8 माह में पूरा हो जाएगा।
शहर में पांच सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है जबकि 50 बसें और डिपो में आनी प्रस्तावित हैं। डिपो में 3.5 एकड़ में 14 करोड़ की लागत से यह स्टैंड बनेगा। एजेंसी ने ग्रीन नेट से एरिया की घेराबंदी कर दी है।
निर्माण कार्य होने से शॉट कट के चक्कर में आवागमन करने वाले यात्रियों की यहां से रोक लगा दी गई है। स्टैंड पर 10 चार्जिंग मशीनें लगाई जाएंगी। परिसर के अंदर ही बसों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यालय समेत सभी कार्य 8 माह की टेंडर अवधि में पूरे किए जाएंगे। चार्जिंग स्टेशन के लिए चिह्नित जगह पर पुलिस चौकी बनी हुई है। चौकी को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा।
वर्जन
संबंधित एजेंसी ने बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। टेंडर अवधि के अनुसार कार्य 8 माह में पूरा किया जाएगा। यात्री मुख्य गेटों से ही आवागमन करें। शॉट कट के इस्तेमाल से बचें। -हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
Trending Videos