सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers will protest against the four labor codes on May 1: Satbir

चार लेबर कोड के विरोध में 1 मई को विरोध प्रदर्शन करेंगे मजदूर : सतबीर

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Apr 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
Workers will protest against the four labor codes on May 1: Satbir
21-रोहतक के सुखपुरा चौक ​स्थित प्रभात भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करते सीटू के पदा​धिकार
विज्ञापन
रोहतक। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रदेश में मजदूर विरोधी चेहरे को उजागर किया जाएगा। न्यूनतम वेतन व 8 घंटे के कानूनी अधिकार को छीनने वाले चार लेबर कोड के विरोध में मजदूर प्रदर्शन करेंगे।
Trending Videos


सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में रविवार को सीटू ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में श्रमिक सम्मान समारोह करके वाह-वाही लूटने और अपने मजदूर विरोधी चेहरे को छुपाने का प्रयास भाजपा सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन कर रहे दो दर्जन से ज्यादा औद्योगिक श्रमिकों को पिछले 13 दिनों से झूठे मुकदमों में इसी भाजपा सरकार ने जेल में डाला हुआ है।
प्रदेश महासचिव जयभगवान ने कहा कि गंभीर अपराध के झूठे मुकदमों में जेल में डाले गए मजदूरों की रिहाई की मांग करने की बजाय मजदूरों को जेल में डालने वाले मुख्यमंत्री का सम्मान करके बीएमएस ने अपने मजदूर विरोधी होने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह बोले कि सच्चाई यह है कि मजदूर-कर्मचारी आंदोलन के दबाव में बनी त्रिपक्षीय सलाहकार समिति की ओर से स्वीकृत 23,196 रुपये को घटाकर सरकार ने असल में मालिकों के मुनाफे सुनिश्चित करने की गारंटी की है। इस दौरान सीटू की ऑल इंडिया सेक्रेटरी एआर सिंधु, राज्य उपाध्यक्ष विनोद कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed