{"_id":"69ef10f7e9d9be510b08a8c4","slug":"video-customers-stage-protest-outside-gold-loan-bank-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: गोल्ड लोन बैंक के बाहर ग्राहकों का धरना, आभूषण न मिलने से बढ़ा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: गोल्ड लोन बैंक के बाहर ग्राहकों का धरना, आभूषण न मिलने से बढ़ा आक्रोश
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:02 PM IST
Link Copied
सोमवार सुबह निजी गोल्ड लोन बैंक के बाहर ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा, जब बड़ी संख्या में लोग अपने आभूषण वापस न मिलने के विरोध में धरने पर बैठ गए। ग्राहकों का कहना है कि पिछले वर्ष बैंक में सोना चोरी होने की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार भी कर लिया था और आभूषणों की रिकवरी भी हो चुकी है, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी उन्हें उनका सोना वापस नहीं मिला वही ग्राहकों से नियमित रूप से ब्याज जोड़ा जा रहा है। ग्राहकों के अनुसार, वे लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है। परेशान होकर आखिरकार उन्होंने धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, उनका यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
धरने में शामिल प्रमुख लोगों में कृष्ण पुत्र दयानंद, विरकरण पुत्र रामसिंह, राजेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार पुत्र सतपाल सिंह, वर्षा पत्नी रविन्द्र, अनिल पुत्र सतपाल और बीर सिंह पुत्र मदन सिंह शामिल हैं। वहीं, समय के साथ धरने में शामिल लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थिति यह है कि मौके पर अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देने नहीं आया है, जिससे ग्राहकों में और अधिक नाराजगी देखी जा रही है।
कोर्ट में मामला विचाराधीन है और अभी केस में सटे है। कोर्ट की तरफ से अभी कोई आदेश प्राप्त नही हुए हैं। जैसे ही माननीय न्यायालय द्वारा आदेश प्राप्त होंगे ग्राहकों को आभूषण दे दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।