सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yoga workshops in Supwa include asanas, meditation and mudras.

Rohtak News: सुपवा में योग वर्कशॉप में सिखाए आसन, ध्यान और मुद्राएं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Yoga workshops in Supwa include asanas, meditation and mudras.
विज्ञापन

Trending Videos
रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में 8 दिवसीय योग वर्कशॉप सोमवार से शुभारंभ किया गया। कुलपति ऑफिस के सामने स्थित लॉन में चली वर्कशॉप में एशियन गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक ने आसन, ध्यान व मुद्राएं सिखाईं।

योग वर्कशॉप का आयोजन महिला छात्रावास व डीन स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से मानसिक कल्याण क्लब की ओर से किया गया। इसका समापन 20 अप्रैल को होगा। पहले दिन सोमवार को योग वर्कशॉप के दो सेशन सुबह व शाम को चले। हर रोज सुबह 6:30 से 8 बजे तक व शाम को 6 से 7 बजे तक वर्कशॉप चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग वर्कशॉप के शुरुआती सेशन में सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने शिरकत की। वर्कशॉप में योगाचार्य प्रवीण कुमार पाठक ने कहा कि योग को जीवन में अपनाने से कितने ही रोग खुद से दूर भागने लगते हैं। उन्होंने अपनी स्किल्स को इंप्रूव करने के टिप्स देते हुए योग अभ्यास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य सभी को योग के माध्यम से स्वस्थ व संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। योग वर्कशॉप के अवसर पर डॉ. अजय कौशिक, विनय कुमार, टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed