सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth Congress raised questions on cancellation of ration card

Rohtak News: राशन कार्ड निरस्त करने पर युवा कांग्रेस ने उठाए सवाल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress raised questions on cancellation of ration card
फोटो 4पुनीत बुलान।
विज्ञापन
नारनौल। जिले में पात्र गरीब परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काटे जाने के मामले पर सियासत तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके कार्ड निरस्त कर दिए गए जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए हैं।
Trending Videos

परिजनों का कहना है कि वे सभी आवश्यक पात्रता पूरी करते हैं, फिर भी उनका नाम सूची से हटा दिया गया। इस वजह से कई घरों में राशन की किल्लत हो रही है और जीवनयापन मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि यह मामला गंभीर है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से सभी मामलों की पारदर्शी समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों को तुरंत राहत देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस व्यापक स्तर पर आवाज उठाने को बाध्य होगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि गरीब परिवारों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed