सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pay attention to sports and educational activities

Rohtak News: खेल, शिक्षा की गतिविधियों की ओर ध्यान दें

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pay attention to sports and educational activities
विज्ञापन
कोसली। नशा मुक्ति टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। निरीक्षक रामपाल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान टीम सदस्यों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत इंसान को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बना देती है। नशा मुक्ति टीम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ध्यान दें और नशे से दूरी बनाए रखें। टीम ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed