सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In ward five, the cleanliness system and hanging electric wires are a mess.

Rohtak News: वार्ड पांच में सफाई व्यवस्था और बिजली के लटकते तार जी का जंजाल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
In ward five, the cleanliness system and hanging electric wires are a mess.
विज्ञापन
सांपला। वार्ड 5 में सफाई व्यवस्था और बिजली के लटकते तारों ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। सफाई कर्मचारी नालियों को तीन-चार महीने में एक बार साफ करने आते हैं। इसकी वजह से नालियां ब्लॉक हो जाती हैं। बदबू उठती रहती है। वार्ड 5 में 1043 मतदाता हैं। इसमें 498 महिलाएं हैं।
Trending Videos

सुल्तान सिंह का कहना है कि वार्ड में नालियां ढकी हुई हैं। इसकी वजह से उनकी समय पर सफाई नहीं की जाती और गंदगी अटकी रहती है। कर्मचारियों को बताने के बाद भी कीचड़ को नहीं निकाला जाता। इसकी वजह से बीमारियों का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदर सिंह का कहना है बिजली के लटकते तार लोगों के लिए जी का जंजाल बनते जा रहे हैं। हमेशा तार टूटकर गिरने का खतरा रहता है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
इस बार नई वार्डबंदी के कारण वार्ड में बदलाव किया गया है। जब भी चुनाव आते हैं, उम्मीदवार नए-नए वादे लेकर वोट लेते हैं लेकिन चुनाव के बाद समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता।
बने सिंह प्रधान का कहना है कि बंदरों का आतंक हर व्यक्ति के लिए परेशानी बन रहा है। प्रशासन से लोगों ने बार-बार अपील की लेकिन नगर पालिका इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। आज बच्चों, बुजुर्ग व महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घरों के अंदर घुसकर भी सामान उठा ले जाते हैं।
रणजीत व मुकेश रानी का कहना है कि कई कई दिनों में पानी की सप्लाई दी जाती है। उन्हें मजबूरी में खरीद कर पानी पीना पड़ता है। वह नगर पालिका को सभी टैक्स देते हैं। सुविधा नहीं मिल रही।
वर्जन
उन्हें सर्वसम्मति से पार्षद चुना गया था। अपने कार्यकाल में गलियों का निर्माण, बिजली की लाइट लगवाने, पीने के पानी की व्यवस्था करना आदि विकास कार्य कराए। -राखी, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article