सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 arrested in snatching

Sirsa News: बुजुर्ग महिला की बालियां छीनने के आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
2 arrested in snatching
विज्ञापन
सिरसा। जिले की रोड़ी थाना पुलिस ने 20 जनवरी को गांव रोड़ी में बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों बिंदर खान उर्फ फंगली व बिंदर सिंह निवासी नंगल कलां, जिला मानसा पंजाब को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छीनी गईं बालियों को पंजाब से गोल्ड लोन देने वाले बैंक में रखकर उन पर लोन ले लिया।
Trending Videos

रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को गांव रोड़ी निवासी मेवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी माता जी बुजुर्ग हैं। वह गली में घूमने के लिए निकली थीं। पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और और उसकी माता के कानों की बालियां झपट कर भाग निकले। बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर थाना रोड़ी में छीना-झपटी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को नहर पुल रोड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed