फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A call to promote education and eradicate regressive social practices

Sirsa News: कुरीतियां मिटाने और शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान

Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A call to promote education and eradicate regressive social practices
सिरसा। जिला कुम्हार कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में अध्यक्ष हरदयाल बेरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकजुटता, संगठन के विस्तार, आपसी सहयोग और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन करते हुए संघ के सचिव संजय निरानिया ने सदस्यों का स्वागत किया और संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कुम्हार सभा के उपाध्यक्ष जीत सिंह जलंधरा ने समाज के हितों की रक्षा और विकास में स्वजातीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।संघ अध्यक्ष हरदयाल बेरी ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के साथ संगठन को मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशारूपी बुराई से बचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला कुम्हार कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष पृथ्वी राज रेवड़िया, बाल कल्याण समिति के चेयरमैन मदन ढुंढाडा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर रामचंद्र लिम्बा, जयकरण बिर्थल, मदन वर्मा, नरेंद्र आर्य और कृष्ण नांदिवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed