{"_id":"6ab2cd39a0abca8aea0a58f5","slug":"administration-night-halt-in-shahpuriya-tomorrow-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165437-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शाहपुरिया में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शाहपुरिया में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कल
Wed, 23 Sep 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। जिला प्रशासन 24 सितंबर को खंड चोपटा के गांव शाहपुरिया में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शाम 4 बजे से शुरू होगा।
दिन के समय विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की है।