Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Deputy Commissioner and ADC tasted jail food in Sirsa and inaugurated a jail radio station, library, and computer training center at district prison
{"_id":"6ab37ee8ec2a84d12403a595","slug":"video-deputy-commissioner-and-adc-tasted-jail-food-in-sirsa-and-inaugurated-a-jail-radio-station-library-and-computer-training-center-at-district-prison-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में उपायुक्त व एडीसी ने चखा जेल का खाना, जिला कारागार में जेल रेडियो, लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र करवाया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में उपायुक्त व एडीसी ने चखा जेल का खाना, जिला कारागार में जेल रेडियो, लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र करवाया शुरू
जिला कारागार में मंगलवार रात को बंदियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल शुरू की गईं। जेल में जेल रेडियो स्टेशन, लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल तथा पंकज खेमका ने किया। वहीं, उपायुक्त शांतनु शर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने जेल के बंदियों को दिए जाने को चखा और उसकी गुणवत्ता की जांच की।
जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि वर्तमान में कारागार में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से तीन बंदी एमए और 15 बंदी बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से 40 बंदी दसवीं और बारहवीं की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उल्लास योजना के तहत 150 बंदी पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं। इसी शैक्षणिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नई सुविधाएं शुरू की गई हैं।
10 कंप्यूटर से मिलेगा प्रशिक्षण
कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष में 10 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। यहां बंदियों को कंप्यूटर ज्ञान, टंकण और डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बंदियों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के साथ उनके शैक्षणिक, बौद्धिक और तकनीकी कौशल को विकसित करना है, ताकि रिहाई के बाद वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर तरीके से जीवनयापन कर सकें।
2500 पुस्तकों से सुसज्जित हुई लाइब्रेरी
उन्होंने बताया कि नई लाइब्रेरी में 2500 पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें करीब 2000 पुस्तकें सरसाई नाथ बुक बैंक तथा 500 पुस्तकें सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र भाटिया की ओर से उपलब्ध करवाई गई हैं। लाइब्रेरी में साहित्य, धार्मिक, कानून, ज्ञान-विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वास्थ्य और योग से संबंधित पुस्तकें रखी गई हैं। इसके अलावा समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
हर बैरक में पहुंचेंगे जेल रेडियो के कार्यक्रम
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल रेडियो स्टेशन के माध्यम से बंदियों को भजन, प्रेरक कहानियां, कानूनी जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी सुझाव और मनोरंजन कार्यक्रम सुनाए जाएंगे। जेल प्रशासन के अनुसार इससे बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने और तनाव कम करने में मदद मिलेगी। रेडियो की आवाज प्रत्येक बंदी तक पहुंचाने के लिए सभी बैरकों में स्पीकर लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।