{"_id":"68c5ad5fd6b874df9907255d","slug":"beauty-parlor-operator-forced-teenage-girls-into-prostitution-2025-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: किशोरियों से देह व्यापार करवाती थी ब्यूटी पार्लर संचालिका, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: किशोरियों से देह व्यापार करवाती थी ब्यूटी पार्लर संचालिका, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार
मेला ग्राउंड सिरसा निवासी आरोपी पूजा कुछ समय पहले हिसार में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने चोपटा क्षेत्र निवासी मनोज के साथ मिलकर सिरसा में देह व्यापार शुरू किया था।

डीएसपी ने दी मामले की जानकारी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। डीएसपी राजेश कुमार ने कहा ब्यूटी पार्लर संचालिका आरोपी पूजा 15 से 17 साल की किशोरियों को लालच देकर अपने जाल में फंसाती थी। चार माह पहले ही उसने देह व्यापार शुरू किया था।
शनिवार को महिला थाने में पत्रकार वार्ता में डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि फतेहाबाद निवासी पीड़िता किशोरी को पूजा ने पैसों का लालच दिया। इसके बाद उसने किशोरी को अपने साथी मनोज के साथ बरनाला रोड स्थित एक होटल में भेज दिया। यहां पर गांव जोड़वाली निवासी 36 वर्षीय किरत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। डीएसपी ने बताया कि किशोरी को 10 हजार रुपये का लालच दिया था। आरोपी किरत को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Trending Videos

हिसार के एक स्पा सेंटर में भी करती थी काम
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड सिरसा निवासी आरोपी पूजा कुछ समय पहले हिसार में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसने चोपटा क्षेत्र निवासी मनोज के साथ मिलकर सिरसा में देह व्यापार शुरू किया था। पुलिस ने समय रहते इस गिरोह का पर्दाफाश कर कई नाबालिगों को पूजा के जाल में फंसने से बचा लिया। वीरवार को महिला थाना सिरसा पुलिस ने आरोपी पूजा व मनोज को गिरफ्तार कर लिया था।
फतेहाबाद की रहने वाली है पीड़िता
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता किशोरी ने बताया था कि वह फतेहाबाद की रहने वाली है। सिरसा में रहने वाली पूजा ब्यूटी पार्लर चलाती है। वह पूजा के पास ब्यूटी पार्लर का काम सीखने लगी। 10 सितंबर को पूजा के पास मनोज आया। पूजा ने उसे मनोज के साथ जाने को कहा। आरोपी उसे एक होटल में ले गया। यहां एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता किशोरी महिला थाना पहुंची और सारी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: Haryana: राज्य में 135 स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को मिली हरी झंडी, इतने करोड़ रुपये होंगे खर्च