सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Assam said ethanol will be made from bamboo Northeast is the center of self-reliant India campaign

PM Modi: 'अब असम में बांस से बनेगा एथेनॉल', पीएम मोदी बोले- आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है पूर्वोत्तर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: बशु जैन Updated Sun, 14 Sep 2025 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

पीएम मोदी ने असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायो एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि असम को 12 हजार करोड़ की सौगात दी गई है। 

PM Modi in Assam said ethanol will be made from bamboo Northeast is the center of self-reliant India campaign
असम में बोले पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायो एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बांस से एथेनॉल बनाने की शुरुआत हुई है। इसका असम के लोगों को फायदा होगा। सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती करने में मदद करेगी और खरीदी भी करेगी। असम और पूर्वोत्तर आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है। 
loader
Trending Videos


पीएम मोदी ने कहा कि असम में पीएम मोदी ने कहा कि असम को 12 हजार करोड़ की सौगात दी गई है। ये उद्यम असम के विकास को गति देंगे। मैं सभी को प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई देता हूं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है। जैसे-जैसे भारत विकसित हो रहा है, वैसे-वैसे बिजली, ईंधन की जरूरतें बढ़ रही हैं। हम इन चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर रहे हैं। हमारे पैसों से विदेशों में रोजगार बनते हैं। इसको बदला जाना जरूरी है। भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर बढ़ चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/09/14/2_68c69cd644cbf.jpg

मेक इन असम और मेक इन इंडिया की नींव मजबूत हो रही है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि वो दिन भूलने नहीं है कि पिछली सरकार बांस काटने पर जेल में डाल देती थी। बांस आदिवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। हमारी सरकार से बांस काटने से बैन हटा दिया। आज यह फैसला पूर्वोत्तर के लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। मेक इन असम और मेक इन इंडिया की नींव मजबूत होने वाली है। अब असम की पहचान में पॉलीप्रोपाइलीन से बने उत्पाद होंगे। असम आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है। असम को हमने बहुत बड़े अभियान के लिए चुना है। यह अभियान है सेमी कंडक्टर मिशन। 

उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर में असम की उतनी पहचान नहीं थी। अब असम की मिट्टी और लोगों ने असम को ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। भारत को आत्मनिर्भर होने के लिए ऊर्जा और सेमीकंडक्टर चाहिए। असम की इसमें बड़ी भूमिका है। आज हर इलेक्ट्रॉनिक चीज की आत्मा छोटी चिप में होती है। यह चिप भारत में ही बनेगी। सेमी कंडक्टर का बड़ा आधार असम को बनाया है। असम में 27 हजार करोड़ से प्रोजेक्ट बन रहा है। कांग्रेस ने असम में कई दशकों तक सरकार चलाई है। कांग्रेस ने असम को कुछ नहीं दिया। 

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/09/14/5_68c69d203c35a.jpg

'भाजपा असम को विकास और विरासत से समृद्ध बना रही'

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा असम को विकास और विरासत से समृद्ध बना रही है। असम की भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति लागू कर रही है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के महान सपूतों को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने कभी योद्धाओं को सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने इनको सम्मान दिया। कांग्रेस ने जिसकी उपेक्षा की हम उसे अग्रिम पंक्ति में लेकर चल रहे हैं। असम में हमारी सरकार मां कामाख्या कॉरिडोर बना रही है। अब असम में पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। 

पीएम मोदी ने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि असम के सामने सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठ है। कांग्रेस ने असम में घुसपैठ को बढ़ावा दिया है। आदिवासियों की जमीनें घुसपैठियों को दे दी गईं। भाजपा सरकार असम के लोगों के साथ मिलकर घुसपैठियों का मुकाबला कर रही है। घुसपैठियों से जमीन मुक्त करा रही है। आदिवासियों और लाखों परिवारों को भूमि के पट्टे दिए जा रहे हैं। 

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/09/14/4_68c69d5fcbc8d.jpg

'जनजातियों के साथ हुए अन्याय को कर रहे खत्म'

उन्होंने कहा कि जनजातियों के साथ हुए अन्याय को भाजपा खत्म कर रही है। हमारा मंत्र नागरिक सेवो भव: है। असम में गरीबों को ठुकराया गया। क्योंकि कांग्रेस का काम एक वर्ग से हो जाता था। भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है। असम में 20 लाख पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। घर-घर जल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को हम मदद दे रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा पर हमारा जोर है। कांग्रेस के समय में चाय बागान श्रमिकों को फैक्टरी प्रबंधन के भरोसे छोड़ दिया गया। अब भाजपा ने इसे दूर कर दिया है। हम मिलकर विकसित भारत बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed